Advertisement

सहज सीएम … यहां मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अतिथियों से स्वयं उनकी भोजन मेज पर जाकर कुशलक्षेम पूछी

  • संघ परिवार और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ मिलने और उनके साथ भोजन करने का सीएम का कार्यक्रम

क्रांति मिशन ब्यूरो

हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सरस्वती विहार स्कूल में कई सम्मानित लोगों से मुलाकात की और उनका पटका पहना कर अपनी सहजता का परिचय दिया। हुआ यूं कि सीएम धामी का संघ परिवार और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ मिलने और उनके साथ भोजन करने का कार्यक्रम था। सीएम जैसे ही भोजन सभागार में पहुंचे उन्होंने वहां मौजूद सभी अतिथियों से स्वयं उनकी भोजन मेज पर जाकर कुशलक्षेम पूछी और उन्हे स्वयं पटका पहनना शुरू कर दिया। धामी एक एक टेबल पर गए और सहजता से लोगों से मिलते रहे।

इस अवसर पर संघ परिवार से डा अजय अरोरा, हरीश बिष्ट, कमल जी, नरेंद्र जी, डा वीरेंद्र बिष्ट, डा जेएस खुराना, नीरज शारदा, सुनील शारदा, संजय अग्रवाल गोलू , गिरीश गुप्ता, हरी मोहन अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, सीमा बक्शी, मनोज डागा, डा निलांबर भट्ट, देवलजी, देवकी नंदन भट्ट, कमल जगाती तलिताल व्यापार मंडल पदाधिकारी, अमरनाथ जोशी आदि मौजूद रहे।

बाद में सीएम धामी, पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ भोजन करने बैठ गए और स्थानीय लोगों से बातचीत की।