क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून/गुवाहाटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुवाहाटी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण, माँ कामाख्या देवी की पावन भूमि असम में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए गुवाहाटी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जनों ने आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने आत्मीयता व स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।








