Advertisement

Big News : राष्ट्रीय पिकलबॉल चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून। इंदौर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पिकलबॉल चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उत्तराखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ी

. सीनियर वर्ग में आकृति जोशी(महिला वर्ग) ने कांस्य पदक जीता
– 60+ पुरुष डबल्स: ओ. पी. चौहान और कुलदीप सिंह – कांस्य पदक
– 50+ पुरुष डबल्स: सुखबीर सिंह और कुलदीप सिंह – कांस्य पदक

– अंडर-19 बालिका वर्ग: खुशप्रीत ढींढसा – कांस्य पदक*

– अंडर-16 बालक डबल्स: पर्व वर्मा और संस्कार चौधरी – कांस्य पदक

पिकलबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव अमित राणा ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। पिकलबॉल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और उत्तराखंड में भी इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

इस चैम्पियनशिप में पूरे भारत से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित की। पिकलबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड सभी विजेताओं को बधाई देता है और भविष्य में उनके उज्ज्वल करियर की कामना करता है।