Advertisement

हनुमान जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में किया प्रतिभाग, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टपकेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंत्री जोशी ने मंदिर के व्यवस्थापकों और आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और जनमानस से अपने जीवन में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील भी की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सिकंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।