Advertisement

Good Job : रक्तदान के प्रति युवाओं में बढ़ रही जागरूकता… शिविर लगाकर जिम के संचालक समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया

भुवन उपाध्याय 

देहरादून। रक्तदान के प्रति हमारे युवाओं में काफी जागरूकता आ गई है। लगातार रक्तदान शिविरों के माध्यम से युवा ब्लड डोनेट कर रहे हैं। यह एक शुभ संकेत है कि युवाओं को समाज की चिंता पहले से अधिक होने लगी है।

केस – 1

THE UNBEATABALE GYM की ओर से 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर किया गया

रक्तदान एक प्रेरणा फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के सहयोग से 17 मई 2025 दिन शुक्रवार को निरंजनपुर स्थित THE UNBEATABALE GYM की ओर से 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर किया गया। इस दौरान 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तवीरों के साथ जिम के अध्यक्ष राजीव थापा व प्रेरणा जी ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी रक्तवीरों को सम्मानित किया।

केस – 2

शाबाश … मरीज को खून की जरूरत पड़ी तो ये युवा दौड़ पड़े

समाजसेवी फारूक राव पर उनके मित्र संजय रावत का फ़ोन आया कि दून हॉस्पिटल मै एक मरीज़ दिगम्बर का ऑप्रेशन होना है व एक मरीज़ असलम  सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती है। उनको ब्लड की अवश्यकता है। तभी समाजसेवी फारूक राव ने अपने मित्र जावेद मालिक, शक्ति पुंडीर, संजोग सिंह, रागिब मालिक से सम्पर्क कर देवभूमि ब्लड बैंक मै जाकर अपना अपना ब्लड डोनेट किया।

इस मौके पर समाजसेवी फारूक राव ने सभी से एक अपील कि इस समय ब्लड बैंको मै ब्लड की बहुत कमी हो रही है, साथ ही बहुत से मरीज़ों को ब्लड की आवश्यकता पड़ रही है। सभी युवा साथी अपना अपना ब्लड डोनेट करें, आपकी एक यूनिट ब्लड से किसी की जान बच सकती है।